DNN बद्दी 17 अक्तूबर
राज्यसभा सांसद एवम प्रदेश भाजपा के महामंत्री डाक्टर सिकंदर कुमार ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का सक्रिय सदस्यता बनाने का कार्य 31 अक्तूबर तक चलेगा। सिकंदर ने कहा कि सदस्यता अभियान जो 15 अक्तूबर तक चलना था वह भी 31 अक्तूबर तक चलेगा। जिस कार्यकर्ता ने पचास सदस्य बनाये है वह सक्रिय सदस्य की श्रेणी में आएगा। जिसके लिए फार्म भरने होंगे और माइक्रो डोनेशन के माध्यम से एक सौ रुपये जमा करवाने होंगे। सिकंदर ने कहा कि जो मंडल अपना निर्धारित टारगेट पूरा नही कर पाए वह इस अवधि में डालने टारगेट पूरे कर ले।