30 अक्तूबर से पूर्व जमा करवायें बिजली बिल

Kangra Others

DNN धर्मशाला

23 अक्तूबर । सहायक अभियंता, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद् लिमिटेड, विद्युत उपमण्डल शाहपुर ने क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को अपने बिजली बिलों का भुगतान उचित समय पर करने की सूचना जारी की है। उन्होंने कहा कि शाहपुर के अंतर्गत आने वाले विद्युत उपभोक्ता बिलों का भुगतान 30 अक्तूबर, 2020 तक जमा करवा दंे अन्यथा उनके बिजली के कनेक्शन काट दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता बिलों के भुगतान एचपीएसईबीएल एप, पेटीएम, गूगल पे तथा विभागीय वेबसाइट से ऑनलाइन कर सकते हैं।

News Archives

Latest News