26-27 जून को खोले जाएंगे लारजी बांध के गेट

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

22 जून अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि लारजी पन विद्युत परियोजना के जलाशय से गाद की निकासी के लिए 26 जून को प्रातः 6 बजे से 27 जून को प्रातः 6 बजे तक बांध के सभी गेट खोले जायेंगे, जिस कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ सकता है ।
उन्होंने आम लोगों व पर्यटकों से अपील की है कि इस दौरान ब्यास नदी में जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए एहतियात बरतें और नदी के किनारे न जाएं । उन्होंने लारजी पन विद्युत परियोजना प्रबंधन को भी निर्देश दिए कि वे इस दौरान लोगों तथा पर्यटकों को विभिन्न प्रचार माध्यमों द्वारा ब्यास नदी के समीप न जाने बारे जागरूक करंे।

News Archives

Latest News