26 जुलाई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Others Solan

DNN सोलन

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 जुलाई, 2023 को आवश्यक रखरखाव एवं मुरम्मत के दृष्टिगत सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जनकारी आज यहां विद्युत बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि 26 जुलाई, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक सोलन शहर के कथेड़ स्थित बी.एस.एल.एन कालोनी, आयकर कार्यालय तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम और अन्य अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत उक्त निर्धारित तिथि तथा समय में बदलाव किया जा सकता है।

Latest News