258 पौंग बांध विस्थापितों को होगा भूमि आंबटन: विनय मोदी

Others Solan

DNN धर्मशाला

उपायुक्त राहत एवं पुनर्वास, राजा का तालाब, विनय मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि 258 पौंग बांध विस्थापितों को उपखंड पुंगल व कीलायत में 10 जुलाई, 2019 को भूमि आंबटन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह फैसला माननीय उच्च न्यायालय, शिमला के निर्णय की अनुपालना में लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन याचिकाओं में आंबटन किया जाना है उनकी सूचि कार्यालय में उपलब्ध है। याचिकाकर्ता किसी भी कार्यदिवस को उपायुक्त राहत एवं पुनर्वास कार्यालय, राजा का तालाब, तहसील फतेहपुर में आकर अपनी याचिका बारे अवलोकन कर सकता हैं।

News Archives

Latest News