2014 से कर रहे है नौकरी, लेकिन अभी तक नहीं बने भर्ती व पदोन्नति नियम

Others Solan

DNN सोलन

जूनियर आफिस असिस्टेंट (आईटी) यूनियन ने प्रदेश सरकार से उसके लिए पदोन्नति नियम बनाने की मांग की है। इस संबंध में यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल यूनियन के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्री राजीव सहजल से नौणी विश्वविद्यालय में जूनियर आफिस असिस्टेंट पद के आर एंड पी नियम बनाने को लेकर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से शीघ्र अति शीघ्र जूनियर आफिस असिस्टेंट के पदोन्नति नियम बनाने की मांग की।
बता दें कि सरकार ने लिपिकों के स्थान पर नए पद जूनियर आफिस असिस्टेंट आई टी के पद भरे। ये पद 2014 में भरे गए, लेकिन अभी तक न तो इस पद के लिए वेतन संबंधित नियम बनाए गए और न ही पदोन्नति के के कोई नियम बने है। जिस कारण इन पदों पर तैनात कर्मचारियों को अपने भविष्य की चिंता हो रही है। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं है कि 2 साल का परिवीक्षा काल पूरा करने के बाद उन्हें कितना वेतनमान मिलेगा। संघ के सदस्यों ने सरकार से रेगुलर होने के 2 साल बाद सरकार से 10300-34800+ 3600 ग्रेड पे की मांग की है व सरकार से जल्द से जल्द भर्ती एवं पदोन्निती नियम बनाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र छाजटा, नीरज शर्मा, तपेंद्र पुंडीर, सूरज गेजटा, दीपिका शर्मा, वैशाली, प्रियंका, संजय शर्मा, अरुण, सुनील, रजत शर्मा, कुकदीप कुमार, अशोक कुमार, गुरप्रीत, मनमोहन, जितेंद्र, शीतल देवी, आशा,कपिल, आदि मौजूद रहे।

News Archives

Latest News