14 अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन की जयंती का आयोजन

Solan

DNN सोलन

अग्रवाल सभा सोलन द्वारा 14 अक्तूबर 2018 को शर्मा बैंक्वेट हॉल सोलन में महाराजा अग्रसेन की जयंती का धूमधाम से आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेंगे। हिमाचल प्रदेश वैश्य सम्मेलन के प्रादेशिक अध्यक्ष विनोद गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे। युवा अग्रवाल संगठन सोलन द्वारा दस अक्तूबर पहले नवरात्रे को प्रात: महाराजा अग्रसेन मूर्ति स्नान के पश्चात पूजा अर्चना की जाएगी व प्रसाद वितरण किया जाएगा। सायं पांच बजे मुरारी मार्केट के समक्ष अग्रवाल युवा संगठन सोलन द्वारा भंडारे का वितरण किया जाएगा।

महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह 14 अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन मूर्ति स्थल पर मूर्ति पूजन एवं माल्यार्पण के साथ शुरू होगा। दोपहर 12.00 बजे अग्रवाल धर्मशाला लोअर बाजार में बच्चों की रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सभा के उपप्रधान एवं प्रवक्ता सतीश बंसल ने बताया कि सायं पांच बजे जौणाजी रोड पर स्थित शर्मा बैंक्वेट हॉल में मु यातिथि डॉ. राजीव बिंदल के स्वागत के साथ ही कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इस दौरान स्कूली बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम के साथ-साथ छोटे बच्चों की फैंसी ड्रेस व डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में बेस्ट परफार्मेंंस करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर स मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शहर व आसपास के क्षेत्रों में रह रहे अग्रवाल परिवार के सदस्यों के साथ साथ अनेक गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे।

News Archives

Latest News