DNN सोलन
सोलन जिला के अर्की में एक 14 वर्षीय किशोर द्वारा खेत में लगे पेड़ से फंदा लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी गौरव सिहं ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना अर्की में एम्स अस्पताल बिलासपुर से दूरभाष द्वारा सूचना मिली कि यहां पर पुष्कर नाम के लड़के को फंदा लगाने के मामले में इलाज के लिए आया गया था, लेकिन यहां पर उसकी मृत्यु हो चुकी है। इस सूचना पर पुलिस थाना अर्की की पुलिस टीम एम्स अस्पताल बिलासपुर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने जांच में लड़के के परिजनों से पूछताछ की और ब्यान दर्ज किए। पुलिस ने जांच में पाया कि मृतक ने घर के साथ ही खेत में लगे पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उसकी मृत्यु पर किसी ने भी शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।















