14 दवाओं के रेट निर्धारित

National/International Others Solan

डीएनएन सोलन
राष्ट्रीय दवा कीमत नियंत्रक प्राधिकरण ने दिल, मधुमेह व सर्दी जुकाम की दवाओं 14 दवाओं के दाम निर्धारित किए है। प्राधिकरण ने अधिसूचना जारी कर दी है। अथॉरिटी ने सिलिंडिपाइन मीटोप्रोलोल टेबलेट दिल से संबंधित रोग की दवा के एक कैप्सूल का दाम 7.346 रुपये निर्धारित किया है। इसके अलावा मैटफोरमिन गलीमचपायराइड दवा का मूल्य 8.17 निर्धारित किया गया है। रोसूवासटाटिन प्लस क्लोपाइडाग्रल एक कैप्सूल का दाम 7.80 निर्धारित किया है। इसी तरह टेलमिसरतन प्लस क्लोरथालीडन टेबलेट का मूल्य 6.713, पैरासिटामोल प्लस कैफिन प्लस फिनिलिफराइन प्लस डिफेंहाइड्रामाइन टेबलेट दवा को 2.57 रुपये से अधिक नहीं बेचा जा सकेगा। एटोरवास्टैटिन प्लस क्लोपीडोग्रेल कैप्सूल को अब 8.394 से अधिक नहीं बेचा जा सकेगा। वहीं इसी की एक अलग दवा 10.596 रुपये में भी मिलेगी। ग्लीसलेजाइड प्लस मिटफोरमिन टेबलेट के कंबिनेशन को 4.354 में बेचा जा सकेगा।
एटोरवास्टैटिन प्लस क्लोपीडोग्रेल कैप्सूल एटाकोर सीवी 20एमजी का एक कैप्सूल अब 10.596 से अधिक नहीं बेचा जा सकेगा। एटोरवास्टैटिन प्लस क्लोपीडोग्रेल कैप्सूल एवास 20 गोल्ड को भी इसी मूल्य पर बेचा जा सकेगा। इसी का एक अलग कंबिनेशन जो एस्टिन 20 गोल्ड के नाम से चलित है उसका भी यही दाम निर्धारित किया गया है। रोसूवासटाटिन प्लस क्लोपाइडाग्रल कैप्सूल का मूल्य 13.37 व 7.80 रुपये निर्धारित किया है।

News Archives

Latest News