11 मार्च को विद्युत आपूर्ति बाधित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन 

09 मार्च हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवविर्मित शामती-बाईपास सड़क पर 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाईन के कार्य के लिए अतिरिक्त विद्युत खम्बें स्थापित किए जाने हैं। इस कारण 11 मार्च, 2022 को कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 11 मार्च, 2022 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक पेरीनियल इण्डस्ट्री, मेरिडियन, श्योन्थल, क्वागड़ी, धरांजटी, बदखोर, चिल्ला, बग्गड़, शामती एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News