DNN सोलन
सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने ओच्छघाट के नजदीक 2 लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों के पास से 1 किलो 654 ग्राम के करीब चरस बरामद हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपी नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं और इनकी पहचान लक्ष्मण सिंह व बुद्धि राम के तौर पर हुई है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।















