07 अगस्त को निपटा लें अपना काम धर्मपुर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद 

Kasauli Others Solan

DNN धर्मपुर

05 अगस्त। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड धर्मपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 अगस्त को धर्मपुर फीडर-1 की आवश्यक मुरम्मत व रखरखाव कार्य के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता गौरव अधीर ने दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 07 अगस्त को प्रातः 10.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक सनवारा, मंगोटी मोड़, मंडोधार, सनावर, काटल, सुखी जोड़ी, सूजी, पीएन पिनियन, शाॅगली व इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News