DNN सोलन, 17 अगस्त
सोलन पुलिस ने हैरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 07.24 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। एस.पी. गौरव सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम थाना धर्मपुर के क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक गाड़ी परवाणु की तरफ से धर्मपुर की ओर आ रही है, जिसमें सवार युवक हैरोइन बेचने का धंधा कर रहे है। जिस सूचना पर पुलिस की स्पेशल टीम ने टोल प्लाजा सनवारा के समीप नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान परवाणू की तरफ से आ रही अल्टो कार को रोककर चैक किया गया। तो उसमें बैठे दो युवकों जिनके नाम गौरव कुमार निवासी धर्मपुर व हरविन्द्र मेहरा निवासी धर्मपुर को 07.24 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया गया । पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।















