हिमाचल में मकान पर गिरी भारी-भरकम चट्टान, महिला की मौत

Chamba Himachal News Others

DNN चंबा

10 जनवरी। जिला चंबा के पंचायत बरौर अधीन गांव बन्नु में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आने से तत्काल मकान में मौजूद एक महिला की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला के शव को कब्जे में लेकर उसका पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं चिकित्सालय चंबा में पोस्टमार्टम करवाया।
मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ सकीनी कपूर ने बताया कि पुलिस को दूरभाष माध्यम सूचना प्राप्त हुई थी कि
पंचायत बरौर अधीन गांव बन्नु में एक मकान भूस्खलन की चपेट आ गया है। वहीं मकान में मौजूद

जयवंती पत्नी रल्धुराम उम्र 77 की मकान पर गिरे भारी भरकम शिलाखंड के नीचे दब जाने से मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि यह हादसा बारिश के कारण मकान के साथ लगती पहाड़ी के दरकने से घटित हुआ है। पुलिस ने सीआरपीसी एक्ट 174 के तहत मामला दर्ज कर महिला का पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं चिकित्सालय चंबा में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को संस्कार के लिए सौंप दिया है।

 

Latest News