हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 7 सितंबर से 18 सितंबर तक

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला 

18 अगस्त। कोरोना संकट के बीच मानसून सत्र की तिथियों को घोषित कर दिया गया है। इस बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सितंबर माह में आयोजित होगा। इस मानसून सत्र में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 7 सितंबर से शुरू होकर 18 सितंबर तक चलेगा।  इस सत्र में 10 बैठकें होंगी। इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयकों व विकासात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। इसी के साथ कोरोना व अन्य मुद्दों को लेकर भी विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मानसून सत्र को लेकर विपक्ष कई बार मांग कर चुका है। इसको लेकर मंगलवार को मॉनसून सत्र की तिथियों का निर्धारित कर दिया गया है।

 

News Archives

Latest News