हिमाचल के इस जिले में लगी आग 100 से अधिक झुग्गियां राख

Himachal News Others Una

DNN ऊना
14 अप्रैल  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में वीरवार को अचानक 100 से अधिक झुग्गियां आग लगने के कारण राख हो गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर विभाग की टीम मौके पर कड़ी मशक्कत कर रही है। यह आग ऊना के स्थानीय वार्ड चार स्थित आइटीआइ एवं सत्संग घर ऊना के मध्य बनाई गई अन्‍य प्रवासी लोगों की झुग्गियों में लगी थी।अभी तक की सूचना के अनुसार इस आग की घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ हैं, लेकिन आग लगने के बाद अचानक मची भगदड़ में कुछ प्रवासियों के बच्चे मिल नहीं रहे हैं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीम गाड़ियों लेकर मौके पर तैनात हो गई हैं और आग बुझाने के कार्य में जुट गई है।

गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने में जुटी हुई हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार वीरवार को दोपहर के समय अचानक ऊना के वार्ड चार स्थित प्रवासियों की झुग्गियों में अचानक आग भड़क गई। झुग्गियों से धुआं निकलता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने झुग्गियों में मौजूद बच्चों और परिवारों को सतर्क किया और वहां से निकालकर सत्संग भवन ऊना में ठहराया। थोड़ी ही देर में यहां चीखो पुकार मच गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने एक के बाद एक 100 से ज्‍यादा झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया । लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र ऊना को दी। अग्निशमन केंद्र के कर्मियों ने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम व भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सत्ती भी मौके पर पहुंच गए हैं।

News Archives

Latest News