नाहन शहर को मिली 5 करोड़ की बहुमंजिला पर्किंग का तोहफा मिला, डा. अम्बेडकर की मूर्ति का भी अनावरण

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

14 अप्रैल। विधायक डा. राजीव बिंदल ने आज संविधान निर्माता डा. भीम राव अम्बेडर जयंती के अवसर पर नाहन बस अडडा परिसर में 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुमंजिला पार्किंग का उदघाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर डा. अम्बेडकर की प्रतिमा का भी बस अडडा परिसर में अनावरण किया। इस दौरान विधायक बिंदल ने जनसभा को भी संबोधित किया।
मीडिया से बात करते हुए विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आज के अम्बेडर जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार ने नाहन नगर को यह दो प्रमुख सौगातें दी है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अम्बडेकर जी द्वारा राष्ट्र को दिए गए अमूल्य योगदान को हम कभी भुला नहीं सकते हैं। डा. अम्बेडकर ने समाज और राष्ट्र को जो दिशा और मार्गदशन दिया, आज उसी पर चल कर हम दलितों, शोषितांे और वंचितों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
डा. बिन्दल ने कहा कि पांच करोड़ रुपये की लागत से नाहन बस अडडे पर निर्मित बहुमंजिला पार्किंग में 250 से अधिक वाहनों को पार्किंग के लिए स्थान उपलब्ध होगा।डॉ राजीव बिंदल, विधायक, नाहन

News Archives

Latest News