हरियाणा से हैराेइन सप्लाई करने आया युवक गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन, 15 जुलाई

सोलन पुलिस ने चिट्टा सप्लाई करने के आरोप में हरियाणा के एक युवक को 11 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। जांच के बाद खुलासा हुआ है कि यह युवक सोलन के कुमारहट्टी के दो युवकों को चिट्टा सप्लाई करने के लिए यहां पर आया था। जिसके बाद पुलिस ने इन दोनों लोगों की भी गिरफ्तारी की है। एस.पी. गौरव सिंह ने बताया कि जिला की स्पेशल टीम द्वारा धर्मपुर क्षेत्र में एक गुप्त सूचना के आधार पर संदीप कुमार निवासी हरियाणा को बस स्टॉप सनवारा के पास पकड़ा गया। इससे क़रीब 11 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू की । अदालत में पेश करके उसका रिमांड हासिल गया गया तो खुलासा हुआ कि आरोपी कुमारहट्टी के दो लोगों को राजीव और राकेश को चिट्टा सप्लाई करता था और यह युवक की इससे चिट्टा मंगवाते थे। इस पर पुलिस ने दो आरोपी राजीव कुमार व राकेश कुमार को पुलिस थाना धर्मपुर की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। जांच के दौरान यह भी पाया गया है कि उक्त दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं जिनमें एक आरोपी राजीव खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम व एक वन अधिनियम में मामो दर्ज है।

News Archives

Latest News