DNN कुनिहार
जिला सोलन के हरिपुर पंचायत में दो गुटों के आपसी रंजिश के चलते शनिवार देर शाम विवाद हो गया। घटना में दो गुटों में हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए । जिन्हें उपचार के लिए कुनिहार अस्पताल लाया गया। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई । घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई है कि हरिपुर क्षेत्र में दो गुटों के बीच विवाद हुआ है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस को मौके पर भेज दिया गया है। कुछ लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में चाकू से हमला किया गया। घायल अवस्था में तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए कुनिहार चिकित्सालय लाया गया। जहाँ मौजूद डॉ शिवानी ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं इनमें से एक व्यक्ति के पेट में चाकू लगने के कारण उसकी हालत काफी गंभीर थी जिसकी मौत हो गई।















