सोलन में 6 जुलाई को बिजली रहेगी बाधित

Others Solan


DNN सोलन

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33/11 के.वी. उप विद्युत केन्द्र कथेड़ के रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल सोलन के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि 06 जुलाई, 2022 को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक मधुबन कालोनी, अस्पताल मार्ग एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Latest News