Dnewsnetwork बीबीएन ।
बद्दी-नालागढ़ क्षेत्र के ट्रक चालकों और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों को समर्पित पंजाबी गाना ‘ट्रांसपोर्टिये’ 22 अक्टूबर को यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया। इस गाने को बद्दी वाला जस्सी ने प्रस्तुत किया है। गाने में बद्दी-नालागढ़ क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट कारोबार, ट्रक ड्राइवरों की मेहनत और उनकी पहचान को पंजाबी संगीत के माध्यम से दर्शाने का प्रयास किया गया है।
गाने की खास बात यह है कि इसमें स्थानीय ट्रांसपोर्ट जगत और ट्रक चालकों की जिंदगी से जुड़ी भावनाओं को जगह दी गई है। ‘वज्जदे ट्रांसपोर्टिये बद्दी नालागढ़ वाले’ जैसी पंक्ति के माध्यम से क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट भाइयों के प्रति सम्मान और अपनापन व्यक्त किया गया है। गायक जस्सी ने बताया कि इस गाने को बनाने का उद्देश्य अपने क्षेत्र के ट्रक ड्राइवर भाइयों की मेहनत, हौसले और पहचान को संगीत के जरिए लोगों तक पहुंचाना है। यह गाना खास तौर पर उन लोगों को समर्पित है जो दिन-रात सड़कों पर रहकर ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को आगे बढ़ाते हैं।
बद्दी वाला जस्सी ने यह भी बताया कि उनके सभी गीत वे स्वयं लिखते हैं, गाते हैं और उनकी कंपोज़िशन भी खुद ही करते हैं। उनकी प्राथमिकता आम आदमी की जिंदगी से जुड़े मुद्दों और भावनाओं पर आधारित गीत बनाना है। वे आम लोगों के दुख-दर्द और संघर्ष को अपनी रचनाओं के माध्यम से सामने लाने का प्रयास करते हैं, ताकि उनकी आवाज़ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि बद्दीवुड रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें, ताकि उनके गीत ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य अपने क्षेत्र के उभरते हुए कलाकारों को भी मंच और अवसर प्रदान करना है, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल सके।














