सोलन में होंगे India’s Biggest Superstar TV Reality Show के ऑडिशन

Entertainment Solan

DNN सोलन (श्वेता भरद्वाज)

6 नवम्बर। अब हिमाचल प्रदेश सहित सोलन के युवाओं को भी अपनी प्रतिभा टीवी पर दिखाने का मौका मिलेगा। इसके लिए सोलन में ऑडिशन होने जा रहे हैं। हिमाचल के हुनर को एक नये मुकाम पर ले जाने के लिए STAR BHARAT ” इंडिया बिगेस्ट सुपरस्टार टीवी रियलिटी शो “ लेकर आ रहा है। जिसके ऑडिशन सोलन में होने वाले हैं ,जिनमे हिमाचल प्रदेश के कोने कोने से प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे।

 

सोलन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बॉलीवुड के चीफ डारेक्टर युवी चौधरी, और अस्सिटेंट डारेक्टर जसबीर हीरा ने बताया कि जल्द ही Star भारत पर इंडिया बिग्गेस्ट सुपर स्टार टीवी रियल्टी शो आने वाला है, जिसके लिए ऑडिशन लेने स्टार्ट हो गए है, इसमे गाने और डांस का हुनर रखने वाले प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे । उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में ऑडिशन सोलन में होने वाले है, जो कि 9,10 11 नवंबर को होंगे, उन्होंने बताया कि सोलन में राजगढ़ रोड़ पर साहनी कॉम्प्लेक्स में ये ऑडिशन लिए जाएँगे। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते ऑडिशन के दौरान पूरी एहतियात बरती जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस बार शो की खास बात ये है कि इसमें इस बार हर प्रदेश की संस्कृति को गाने और डांस के जरिये दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो कोई भी प्रतिभागी इसमें भाग लेना चाहता है वो सोलन में 9,10,11 को आकर अपना हुनर दिखा सकते है। वहीं इसमें प्रतिभागी को 500 रुपये फीस देनी होगी। इस शो में डांस और गाने के फॉरमेट में 4 साल से लेकर 45 साल उम्र तक के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद 12 नवंबर को चंडीगढ़ में ऑडिशन लिए जाने है। उन्होंने बताया कि फरवरी 2021 में ये शो आएगा, वहीं उन्होंने सभी से अपील की है बढ़चढ़कर अपने हुनर को लेकर आये।

News Archives

Latest News