सोलन में विधानसभा अध्यक्ष ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियां की सम्मानित

Others Politics Solan

DNN सोलन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज 78वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत कायाकल्प पुरस्कार, 2023 के लिए डॉ. उदित कुमार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी चण्डी जिनके पास खण्ड चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर का अतिरिक्त कार्यभार भी है, को सम्मानित किया।
उन्होंने नालागढ़ तहसील के जोघों के इंद्रजीत सिंह को लगातार 14 वर्षों से लोगों को निःशुल्क विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने एवं लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के लिए सम्मानित किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने नगर निगम सोलन के सफाई पर्यवेक्षक राजेश कुमार, संजय बाला, सफाई कर्मचारी धर्मपाल, बेलदार राम गोपाल और पंकज को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने पुलिस थाना सोलन सदर के प्रभारी हंस राज, डिटेक्शन टीम सोलन एवं परवाणु में सहायक उप निरीक्षक ज्ञान चंद, पुलिस थाना प्रभारी धर्मपुर, उप निरीक्षक दलीप सिंह, पुलिस थाना प्रभारी कसौली उप निरीक्षक धनवीर सिंह को गंभीर आपराधिक मामलों को हल करने तथा एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने मुख्य आरक्षक अनुपम कुमार को विभिन्न मामलों में त्वरित कार्यवाही करने के लिए सम्मानित किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने ज़िला पुलिस सोलन के साईबर प्रकोष्ठ में तैनात मुख्य आरक्षी नरेन्द्र कुमार, आरक्षी दयानन्द, आरक्षी जगदीश और आरक्षी दलीप कुमार को साईबर जांच में प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने पुलिस चौकी सपरुन के प्रभारी उप निरीक्षक प्रकाश चंद तथा पुलिस थाना कण्डाघाट के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक जगत राम को आबकारी अधिनियम, एन.डी.पी.एस. अधिनियम एवं अन्य मामलों में कार्यवाही के लिए सम्मानित किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस थाना परवाणु के सहायक उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार, मानद सहायक उप निरीक्षक अमर सिंह, पुलिस थाना कण्डाघाट, मानक सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार, मानक सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार, मुख्य आरक्षी मोहम्मद रफी, मानक मुख्य आरक्षी विक्रमजीत सिंह और आरक्षी विक्रम कुमार पुलिस लाईन सोलन को सोलन ज़िला में अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों के आवागमन के दौरान कुशल कार्य के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने उप निरीक्षक विनय कुमार, आरक्षी रोहित कुमार, आरक्षी विनोद कुमार, आरक्षी अरुण मेहता, सुरक्षा शाखा को विषम परिस्थितियों में कार्य के पेशवर प्रबंधन एवं शूलिनी मेले और अन्य कार्यक्रमों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य आरक्षी सुनील मेहता और आरक्षी नरेन्द्र कुमार, राष्ट्रीय उच्च मार्ग गश्त को सब्जी मण्डी सोलन से जोखड़ी मोड़ तक सुचारू आवागमन में बेहतरीन सेवा के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने यातायात कण्डाघाट में मुख्य आरक्षी कंवर सिंह, पुलिस चौकी सपरुन में मुख्य आरक्षी हरीश चौधरी, पुलिस थाना परवाणु में मुख्य आरक्षी विवेक शर्मा, पुलिस थाना सोलन में आरक्षी अमित कुमार और पुलिस चौकी सोलन के आरक्षी बाल कृष्ण और चालक स्नेहल मरवाहा को समय-समय पर दी गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। उन्होंने साईबर प्रकोष्ठ सोलन के आरक्षी सौरभ को विभिन्न मामलों के अभयोग में सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस ज़िला बद्दी के 13 पुलिस कर्मियों को भी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

 

देश हित एवं विकास एक दूसरे के पूरक – कुलदीप सिंह पठानिया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि देश हित को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर ही विकास के मार्ग को प्रशस्त किया जा सकता है। कुलदीप सिंह पठानिया आज देश की स्वतन्त्रता की 78वीं वर्षगांठ पर सोलन ज़िला के एतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह को मुख्यातिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इससे पूर्व शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं ज़िलावासियों की ओर से देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।
मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने भी इस अवसर पर सभी की ओर से असंख्य वीरों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विधानसभा अध्यक्ष ने तदोपरांत ठोडो मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड का निरीक्षण किया तथा सलामी ली। पुलिस उप निरीक्षक आशीष कौशल ने परेड का नेतृत्व किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सुदृढ़ देश एवं प्रदेश जन-जन के विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि देश को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करने का हम सभी को संकल्प लेना होगा। देश हित में ही स्व हित निहित है और देश एवं प्रदेश के विकास के लिए सभी को संकल्पित होकर कार्य करना होगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश ने स्वतन्त्रता के उपरांत चहुमुंखी प्रगति की है। उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ अनेक चुनौतियां भी हमारे समक्ष हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को बाधाओं से पार पाकर आगे बढ़ना है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि देश की एकता और अखण्डता को मज़बूत करें। चुनौतियों पर विजय प्राप्त करने के लिए चिंतन एवं मनन के साथ-साथ कार्य करना ज़रूरी है।

 

 

News Archives

Latest News