सोलन में लग रहे हैं निशुल्क चिकित्सा शिविर आप भी उठा सकते हैं लाभ

Others Solan

DNN सोलन

प्रदेश राज्य एड्स कंट्रोल समिति तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (हि.प्र.) के अंतर्गत एक्शन रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीटयूट (आरती), संत निश्चित सत्त संगठन तथा आरुषि ग्रामीण संस्थान सोलन द्वारा ‘लक्षित हस्तक्षेप परियोजना’ के माध्यम से आज सोलन ज़िला के विभिन्न स्थानों पर ‘एकीकृत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान’ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
आरती संगठन नालागढ़ की परियोजना अधिकारी किरण देवी ने कहा कि 12 अगस्त, 2024 को न्यू टाउन कम्युनिटी हॉल बद्दी, 18 अगस्त, 2024 को सोलन की ग्राम पंचायत दयोठी, 21 अगस्त, 2024 को नालागढ़ की ग्राम पंचायत रडियाली और 22 अगस्त, 2024 को एस.एन.एस. फाउंडेशन नज़दीक ट्रक यूनियन सेक्टर-2 परमाणु में ज़िला चिकित्सा अधिकारी अमित रंजन तलवार की उपस्थिति में सभी स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इन शिविरों का आयोजन प्रातः 11.00 बजे से होगा। शिविरों में रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, क्षय रोग, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सी, यौन संचारित रोग तथा मधुमेह की जांच से संबंधित सुविधाएं स्वास्थ्य विभाग के अनुभवी चिकित्सकों तथा परामर्शदाताओं प्रदान की जाएगी। शिविर में निःशुल्क उपचार सुविधा भी होगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य शिविर आयोजन स्थलों में आकर लाभ प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि एचआईवी एड्स एवं यौन संचारित रोगों की जानकारी के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1097 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

News Archives

Latest News