DNN सोलन, 17 नवंबर : सोलन के सलोगड़ा में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आराेपी पहले भी चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ सोलन व शिमला में पहले भी मामले दर्ज है।
जानकारी के अनुसार राकेश गुप्ता निवासी ओल्ड कथेड समीप पुलिस लाइन सोलन हाल मैनेजर जय भोले स्टील सलोगड़ा ने पुलिस थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि यह जय मोले स्टील और सिमेंट ट्रेडर्स सलोगडा नाम से एक हार्डवेयर की दुकान कई वर्षों से चला रहा है। 11 नवंबर को सुबह जब इसने अपनी दुकान खोली तो देखा कि कुछ सामान इधर उधर बिखरा हुआ था तथा नकदी वाला दराज खुला था। जब इसने दुकान में सामान चैक किया तो दुकान से 25000 रुपए की नकदी व 70,000 रुपए का अन्य सामान चोरी होना पाया गया। इसने उसी समय अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया तो पाया कि एक व्यक्ति दुकान में घुसा हुआ था। जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन में चोरी की धाराओं 331(4),305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी कीे पहचान की और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था परन्तु पुलिस थाना सदर सोलन की टीम द्वारा आरोपी सुनील उर्फ शिलु निवासी सलोगडा उम्र 31 वर्ष को धर्मपुर के सनवारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से चोरी हुई नकदी और सामान भी बरामद किया गया है । गिरफ्तार आरोपी पहले भी आपराधिक वारदातों में संलिप्त रहा है जिसके खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन में चोरी जिसमे उसने स्क्रैप, चैनेल रिम व पुराने टायर चोरी किये थे का एक मामला व जिला शिमला के बालूगंज थाना में वाहन दुर्घटना व धोखाधड़ी की धाराओं में एक मामला पंजीकृत है। मामले में जांच जारी है ।















