सोलन जिला से बुधवार को कोरोना संक्रमण जांच के लिए भेजे गए 468 सैम्पल

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो   

05 अगस्त। सोलन जिला से बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 468 व्यक्तियों के सैम्पल केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने दी।  डा. गुप्ता ने कहा कि इन 468 सैम्पल में से नागरिक अस्पताल नालागढ़ से 117, नागरिक अस्पताल बद्दी से 50, ईएसआई अस्पताल काठा से 53, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 55, एमएमयू कुमारहट्टी से 29, नागरिक अस्पताल कण्डाघाट से 26, नागरिक अस्पताल अर्की से 35 तथा ईएसआई परवाणू से 26, ईएसआई अस्पताल बरोटीवाला से 16, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सायरी से 33 तथा ईएसआई झाड़माजरी से 28 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला में गत दिवस कोविड-19 के 12 और रोगी पाए गए हैं। जिला में अभी तक कोविड-19 के कुल 734 रोगी पाॅजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में जिला में कोविड-19 के 403 रोगी सक्रिय हैं।

News Archives

Latest News