सोलन जिला में कोरोना के 108 नए मामले, 6967 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए लगी वैक्सीन

Others Solan

DNN सोलन (पूजा)

सोलन जिला में शुक्रवार को एक ही दिन में जिला में 108 नए मामले सामने आए है। वहीं पुलिस भी अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों को लेकर और सख्त हो गई है। जिला में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वाले 41 लोगों के चालान भी किए है।

उधर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने जानकारी दी कि सोलन जिला में शुक्रवार को 108 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। डा. रस्तोगी नेबताया कि शुक्रवार को 1069 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया था। जिनमें से 108 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें से सोलन शहर में 13 मामला सामने आया है। नालागढ़ ब्लॉक में 41 मामले धर्मपुर ब्लॉक में 34 मामले, सायरी ब्लॉक में 1, अर्की ब्लॉक में 10 मामले, चंडी ब्लॉक में 05 मामले सामने आए हैं। वहीं जिला के अन्य हिस्सेंमें 04 मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि इसी के साथ सोलन जिला में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 313 पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि  सोलन जिला में वीरवार को 6967 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 15 से 18 वर्ष के 4747, 18 से 44 वर्ष के 1868, 45-60 वर्ष के 300 व 60 वर्ष के 52 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई।

दूसरी ओर एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वाले लोगों के भी पुलिस चालान कर रही है और वीरवार को जिला में 41 ऐसे लोगों के चालान किए गए जोकि बिना मास्क के घूम रहे थे। इन लोगों से पुलिस ने मौके पर 20500 रुपए जुर्माना भी वसूला है।

 

News Archives

Latest News