Dnewsnetwork
सोलन: सोलन जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हो गए हैं। चुनाव प्रक्रिया के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी में राजेश कश्यप को अध्यक्ष, योगेश चौहान को महासचिव तथा दीपक दत्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिले में बैडमिंटन खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जिला स्तर से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में सोलन जिला बैडमिंटन के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे।














