सोलन के दो युवक हैरोइन के साथ गिरफ्तार

Crime Himachal News Solan

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने परमाणु में सोलन के दो युवकों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है इन्हें गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने एक सूचना के आधार पर परवाणू की तरफ से सोलन की ओर आ रहे एक ट्रक को रोककर चैक किया। ट्रक में दो युवक सवार थे। पूछने पर ट्रक चालक ने अपना नाम विशाल निवासी सोलन व दूसरे ने अपना नाम अमन कुमार निवासी सोलन बताया। ट्रक की तलाशी के दौराने कैबिन के अन्दर कंडक्टर सीट के सामने डैश बोर्ड पर प्लॉस्टिक पाउच में 8.05 ग्राम हैरोइन/ चिटटा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्यवाही की जा रही है।

News Archives

Latest News