सोलन के कारोबारी से मांगी फिरौती, मामला दर्ज

Crime Kasauli Solan

DNN धर्मपुर
धर्मपुर में पुलिस ने एक कारोबारी की शिकायत पर फिरौती मांगने पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने फोन पर कारोबारी को धमकाने व फिरौती मांगने वाले की तलाश शुरू कर दी है। यह बात यह है कि कारोबारी शिकायतकर्ता भाजपा का नेता है और पदाधिकारी भी रह चुका है। ऐसे में फोन पर उसे धमकी देने वाले की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसे फोन पर धमकी मिली और फिरौती की मांग की गई है। डीएसपी रमेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

News Archives

Latest News