सैनिक जनरल ड्यूटी कॉमन एंट्रेंस परीक्षा का परिणाम  

Bilaspur Others

DNN बिलासपुर

26 नवम्बर।  निदेशक भर्ती, सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर कर्नल संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सेना भर्ती कार्यालय, हमीरपुर द्वारा अणुु स्पोट्र्स स्टेडियम, हमीरपुर (हिप्रद्ध में 01 नवंबर 2020 को आयोजित सैनिक जनरल ड्यूटी उम्मीदवारों की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा का परिणाम Join Indian Army Website www.joinindianarmy.nic.in    पर प्रकाशित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों का परिणाम उपरोक्त परिणाम में प्रकाशित हुआ है, वे आगे के दस्तावेज के लिए नीचे दी गई तारीखों पर सेना भर्ती कार्यालय, हमीरपुर (हिप्रद्ध में रिपोर्ट करें।उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों के परिणाम पेज न0 1 और 2 में अधिसूचित किए गए हैं वे उम्मीदवार 21 नवंबर, 2020 को सुबह 8 बजे रिपोर्ट करें। जिन उम्मीदवारों के परिणाम पेज न0 3 और 4 में अधिसूचित किए गए हैं वे उम्मीदवार 23 नवंबर, 2020 को सुबह 8 बजे रिपोर्ट करें तथा जिन उम्मीदवारों के परिणाम पेज न0 5 और 6 में अधिसूचित किए गए हैं वे उम्मीदवार 24 नवंबर, 2020 को सुबह 8 बजे रिपोर्ट करें और जिन उम्मीदवारों के परिणाम पेज न0 7 और 8 में अधिसूचित किए गए हैं वे उम्मीदवार 25 नवंबर, 2020 को सुबह 8 बजे रिपोर्ट करें।
उन्होंनें सभी उम्मीदवारों से कहा कि एडमिट कार्ड के साथ दसवीं की मूल प्रति ;मार्कस शीटद्ध के साथ दो छाया प्रतियां अवश्य लायें। उन्होंने बताया कि परिणाम देखने के लिए www.joinindianarmy.nic.in final result  Result for 01 Nov.CEE for ARO Hamirpur.

News Archives

Latest News