सेवा सप्ताह के तहत 18 सितम्बर को ‘बढ़ती उम्र का उल्लास’ दिवस मनाया गया

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

18 सितम्बर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए 17 से 23 सितम्बर तक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
इसके अंतर्गत 18 सितम्बर को ‘बढ़ती उम्र का उल्लास’ दिवस मनाया गया। जिसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां कर उनके अकेलेपन व ठहरावपूर्ण जीवन में खुशी और हर्षोल्लास की चेतना का विकास पैदा कर, वे खुशी व सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर सके। वरिष्ठ नागरिक समाज की अनमोल धरोहर है तथा समाज के प्रदेर्शक है। इनके अनुभवों और योगदानों को सम्बन्धित करना व उनका अनुसरण करना समाज का कर्तव्य है।
आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमण्डलीय अधिकारी (नागरिक) घुमारवीं राजीव ठाकुर द्वारा दी गई। यह दिवस जन कल्याण समिति भराड़ी में पूरे हषोल्लास के साथ मनाया गया। उन्होंने वरिष्ठजनों के साथ रूबरू होकर उनके जीवन के खुशनुमा पलों के बारे में चर्चा की। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने पूरे उल्लास के साथ विविध मनोरंजक गतिविधियों जैसे नाच-गाना, कविताएं तथा अपने जीवन के खुशी के पलों तथा अनुभवों का आदान-प्रदान किया।
इसी सन्दर्भ में तहसील कल्याण अधिकारी घुमारवीं जगदीश शर्मा द्वारा ‘बढ़ती उम्र का उल्लास’ दिवस के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी तथा उसके साथ ही अन्य विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी।

News Archives

Latest News