सिरमौर में कोविड आईसोलेशन सेंटर में लाखों के उपकरणों चोरी, पुलिस ने धरा आरोपी

Crime Himachal News Sirmaur

DNN नाहन

जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के तहत रामपुरघाट में स्थित सीडीपीओ भवन में बनाए गए कोविड-19 आईसोलेशन सेंटर में रखे लाखों रूपये के स्वास्थ्य और अन्य उपकरणों को भवन से उड़ा लिया गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसके घर से सारा सामान बरामद कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि एसडीएम कार्यालय के कानूनगो दीपक कुमार, डाॅ हिमांशु कौशिक एमओ राजपूर और सीडीपीओ पांवटा साहिब रूपेश तोमर ने लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया था कि रामपुरघाट में CDPO कार्यालय में वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए आइसोलेशन सेंटर के रूप में खोला गया था। इसी बीच पिछले कल स्वास्थ्य विभाग की टीम उक्त भवन में स्थापित ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को लेने के लिए गई थी। साथ ही यह सेंटर बंद था। लेकिन जैसे स्वास्थय विभाग की टीम ने भवन के अन्दर जाने के लिए फ्रंट गेट का ताला खोला, तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद टीम बिल्डिंग के पिछे गई, जहां दरवाजे की कुंडी टूटी हुई मिली। अन्दर जाके देखा तो ऑक्सीजन Concentrator वहां से चोरी होना पाया गया।
इसके बाद पूरी बिल्डिंग को देखने के बाद पाया गया कि वहां से और भी सामान चोरी हुआ है। इसके बादडॉ हिमांशु ने एसडीएम कार्यालय के कानूनगो व सीडीपीओ व बीएमओ राजपुर को वहां से सामान चोरी होने की मोबाइल से फोन करके सूचना दी। इसके बाद सभी तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी ने सामान चैक करने पर पाया कि भवन से 47 पंखे, 08 A.C, Exhaust fans-08, Geaser 02, नलके-28, 01 Oxygen Concentrator Machine, 04 Halogen Lights व 2 water cooler dispenser चोरी पाए गए। डीएसपी ने बताया कि चूंकि यह कोविड आईसोलेशन सेंटर पिछले काफी समय से बन्द था, लिहाजा लगता है उपरोक्त चोरी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रात के समय की गई होगी।
चोरी हुए उपरोक्त सामान की कीमत लगभग 5.50 लाख रूपये है।
डीएसपी ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तीन टीमें बनाई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बरोटीवाला के ही निवासी महेन्द्र सैनी के घर पर रेड की, तो अधिकतर सामान वहीं से बरामद हो गया। आरोपी ने पैक कर सामान संदूको में छिपाया हुआ था। पूरी रात कार्रवाई के बाद आरोपी को करीब सवा एक बजे गिरफ्तार किया गया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी चोरी का आदि है ओर पहले भी इसके खिलाफ 9 मामले दर्ज हो चुके है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगामी कारवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंस की धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News