सिरमौर में उत्तराखंड की स्विफ्ट कार से चिट्टा बरामद, 2 युवक गिरफ्तार

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

18 नवंबर। सिरमौर जिला पुलिस ने उत्तराखंड की एक कार से चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामला दर्ज कर इस मामले में आगामी जांच की जा रही है।
मामला श्री रेणुका जी पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। यहां जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस ने ददाहू में खदाल गांव के समीप नाहन की तरफ से आ रही एक उत्तराखंड नंबर की स्विफ्ट कार को जांच के लिए रोका। कार की तलाशी लेने पर कार में सवार दो युवकों के कब्जे से 11.11 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। दोनों आरोपी ददाहू के समीपवर्ती क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
मामले की पुष्टि संगड़ाह के डीएसपी शक्ति सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी जामूकोटी, तो दूसरा कटाहं गांव का निवासी है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता लगाया जाएगा कि नशे की यह खेप वह कहां से लाए थे। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है।

News Archives

Latest News