सिरमौर के युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनेहरा मौका

Others Sirmaur

DNN नाहन

5 अगस्त। जिला सिरमौर, शिमला, सोलन और किन्नौर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती के लिए 06 अक्टूबर से 14 अक्टूबर, 2020 तक पड्डल मैदान मण्डी में सेना भर्ती का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सेना प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि यह भर्ती सेना भर्ती कार्यालय मंडी द्वारा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह भर्ती सैनिक तकनीकी पुरुष, सैनिक तकनीकी गोला बारूद निरीक्षक (एटी) पुरुष, सैनिक तकनीकी उड्डयन तथा सैनिक तकनीकी उपचार सहायक एन.ए. पुरुष पदों के लिए होगी।
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि आवेदन करने वाले युवा मापदंड और योग्यता के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा जारी की गई 06 अगस्त, 2020 की अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर देख सकते है। सेना के प्रवक्ता ने भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं से अपील की कि वे दलालों व जालसाजों के चुंगल से दूर रहे, क्योंकि सेना की भर्ती में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाएगी।

News Archives

Latest News