सरकार ने किया बड़ा फेरबदल

Others Shimla

DNN शिमला

सरकार ने वन विभाग की अफसरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने डेढ़ साल के कार्यकाल में इस महकमे में पहली बार इतनी अधिक संख्या में अफसर बदले हैं। सरकार ने 25 आइएफएस और एचएफएस काडर के अफसरों को इधर से उधर किया है। बदले गए अधिकारियों में अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल (एपीसीसीएफ) से लेकर सहायक वन्य अरण्यपाल (एसीएफ) रैंक के अफसर शामिल हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव वन रामसुभग सिंह की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार वन्य प्राणी विग में एपीसीसीएफ अजय श्रीवास्तव अब एकीकृत विकास परियोजना यानी आइडीपी के मुख्य परियोजना निदेशक होंगे। इको टूरिज्म में मुख्य अरण्यपाल (सीसीएफ) के पद पर कार्यरत संजय सूद को सीसीएफ निगरानी एवं मूल्यांकन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। रामपुर के सीसीएफ अनिल ठाकुर को शिमला में प्रधान मुख्य अरण्यपाल यानी पीसीसीएफ के कार्यालय में सीसीसीफ (वन्य प्राणी) लगाया है। सीसीएफ निगरानी एवं मूल्यांकन कार्यालय पीसीसीएफ को मुख्य परियोजना अधिकारी जाईका तैनात किया है। चायल में वन प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक बीएस राणा अब नाहन के अरण्यपाल होंगे। आइटी में पीसीसीएफ कार्यालय में अरण्यपाल के पद पर कार्यरत पुष्पेंद्र राणा को इसी पद पर एचआरडी, जीआइएस, एमआइएस का जिम्मा दिया है। नाहन के अरण्यपाल बीएल नेगी को इसी पद पर रामपुर भेजा गया है। चंबा में वन्य प्राणी विग में उप अरण्यपाल (डीसीएफ) निशांत मल्होत्रा को चंबा में ही इसी पद पर टेरीटोरियल में तैनात किया है। कृष्ण कुमार को डीसीएफ वन्य प्राणी धर्मशाला एट हमीरपुर से रामपुर भेजा गया है। वह रामपुर के डीसीएफ होंगे। डीसीएफ हमीरपुर प्रीति भंडारी को इसी पद पर वन्य प्राणी विग सराहन भेजा है। राहुल एम रोहाने वन प्रशिक्षण संस्थान सुंदरनगर से डीसीएफ वन्य प्राणी धर्मशाला एट हमीरपुर में लगाया है। एलसी वंदना को सुंदरनगर से हमीरपुर में डीसीएफ लगाया है। पाटिल नीतिन कुंडलिक को ठियोग से डलहौजी डीसीएफ, अरंविद कुमार को कोटगढ़ से चौपाल डीसीएफ, धर्मवीर मीणा को सराहन से भरमौर डीसीएफ, अशोक नेगी को रामपुर से बदल कर डीएफओ ठियोग लगाया है। एचपीएफएस में हुए इनके तबादले डीएफओ जोगेंद्रनगर राजीव कुमार को वन्य प्राणी विग चंबा भेजा है। राकेश कटोच को डलहौजी से बदल कर जोगेंद्रनगर में डीएफओ का जिम्मा सौंपा है। जेएस दुल्टा को बिलासपुर में वन विभाग की फैक्टरी में महाप्रबंधक के पद पर तैनाती दी है। करसोग के डीएफओ राजकुमार कुनिहार का काम संभालेंगे, वहीं कुनिहार के डीएफओ सतीश नेगी करसोग में यहीं जिम्मा संभालेंगे। डीएफओ भरमौर सन्नी वर्मा को भरमौर से बदल कर डीएफओ चुराह लगाया है। बिलासपुर फैक्टरी की जीएम नीना देवी को नूरपुर में मंडलीय प्रबंधक बनाया है। संजीव सूद एसीएफ कुनिहार को शिमला शहर में तैनात किया है। पवन कुमार को शिमला से बदलकर सावड़ा में उप मंडलीय प्रबंधक सावड़ा भेजा है।

News Archives

Latest News