पानी की समस्या निपटने के लिए 3 ZONE में बांटा SOLAN शहर जानिए कब कहां आएगा पानी

Others Solan

DNN सोलन

सोलन शहर में चल रही पेयजल समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पूरे शहर को 3 जोन में बांट दिया है। अब जोन वाइज शहर को पानी दिया जाएगा ताकि तीसरे व चौथे दिन शहर के हर क्षेत्र को पानी उपलब्ध हो सके।

नगर परिषद सोलन जिला प्रशासन द्वारा तय किए गए शैडयूल के मुताबिक ही पानी की आपूर्ति करेगा।  शहर में अब पानी की आपूर्ति के लिए मनमर्जी नहीं चलेगी। शुक्रवार से ही शैडयूल  के आधार पर ही पानी की  आपूर्ति शुरू हो गई है। पहले दिन नगर परिषद ने डिग्री कालेज, पुराना चंबाघाट व पुरानी तहसील के क्षेत्र व वार्ड नंबर 4, 5, 6, 10, 11 व 15 नंबर वार्ड के लोगों को पानी दिया। शनिवार को डालडा कलौनी, कपूर लाज, शुलिनी नगर, शिल्ली रोड शहर के वार्ड नंबर 2, 6,7,8,9,10,12, 13 में पानी की सप्लाई दी जाएगी। 11अगस्त रविवार को आईटीआई, पुराना बस स्टैंड, चंबाघाट, ब्रुरी, शक्ति नगर, कथेड़व  मालरोड व वार्ड नंबर 2, 3, 5, 6 में पानी की सप्लाई दी जाएगी। यही शैडयूल फिर रपीट किया जाएगा। इससे पानी की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी और लोगों को यह भी पता रहेगा कि कौन से दिन पानी आएगा।

शुक्रवार को आईपीएच विभाग ने नगर परिषद के स्टोर टैंकों में गिरी पेयजल योजना से 63 लाख लीटर पानी दिया। इसमें  अश्वनी पेयजल योजना से 10.30 लाख लीटर व गिरी पेयजल योजना से 60 लाख लीटर पानी दिया गया। दियूंघाट के स्टोर टैंक के लिए पांच लाख लीटर पानी दिया गया है।

डीसी सोलन केसी चमन ने बताया कि पानी को लेकर हर रोज रिपोर्ट मांगी जा रही है। शहर में अब  शैडयूल के मुताबिक पानी की आपूर्ति की जाएगी।

News Archives

Latest News