DNN नाहन
सिरमौर प्रवास के दूसरे दिन अफसरों के साथ आयोजित बैठक में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर बेबाक अंदाज में नजर आए। उन्होंने इस दौरान लापरवाही बरतने वाले अफसरों की जमकर क्लास ली। साथ ही दोटुक शब्दों में कहा कि गर्मी के मौसम में सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे काम करना होगा। दरअसल महेंद्र सिंह ठाकुर अपने दो दिवसीय प्रवास पर है।
इसी के तहत आज दूसरे दिन आज वो जिला मुख्यालय नाहन में पहुंचे। इससे पहले अपने 2 दिवसीय सिरमौर प्रवास के दौरान महेंद्र सिंह ठाकुर ने पांवटा साहिब में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया और जनसमस्याओं को भी सुना। महेंद्र सिंह ठाकुर ने जिला मुख्यालय नाहन में गर्मी के मौसम में जिला के सूखाग्रस्त इलाकों पर संबंधित अधिकारियों के साथ एक बैठक कर स्थिति का जायजा लिया। बैठक में महेंद्र सिंह अपने बहुचर्चित बेबाक अंदाज में दिखे। ठाकुर ने अपने कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जमकर क्लास भी लगाई। ठाकुर ने कहा कि सूखा प्रभावित इलाकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है और उन्हें हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे जनता के लिए काम करना पड़ेगा।

















