DNN सोलन
प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 मई 2018 को सोलन जिले के 33 केवी विद्युत उप केंद्र ओच्छघाट के अधीन आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में प्रातः 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बोर्ड के अधिशासी अभियंता सीएस चावला ने दी।
उन्होंने कहा कि इस दौरान ओच्छघाट, नौणी एवं साथ लगते विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि 19 मई 2018 को 33 केवी विद्युत उप केंद्र ओच्छघाट से 11 केवी मरियोग फीडर की विद्युत आपूर्ति प्रातः 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान इस फीडर के तहत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से इस दौरान सहयोग की अपील की है।

















