सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवान की मौत

Crime Kangra

DNN धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश के ज्वाली क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवान की मौत हो गई। हादसा उपमंडल ज्वाली के चलवाड़ा में हुआ। पुलिस के अनुसार सैनिक दिनेश कुमार अपने मोटरसाइकिल को लेकर चलवाड़ा के लिए निकला कि वहां पर राहगीर के साथ मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई, जिससे दिनेश कुमार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसे उपचार हेतु पठानकोट ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है तथा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

News Archives

Latest News