संविधान दिवस पर दिलाई गई शपथ

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो 

26 नवंबर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को सोलन जिला में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की अनुपालना के लिए शपथ दिलाई गई। जिला स्तर पर उपायुक्त सोलन केसी चमन ने उपायुक्त कार्यालय सोलन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की अनुपालना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, जिला राजस्व अधिकारी केशव राम सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने अपने कार्यालय के कर्मियों को संविधान दिवस पर शपथ दिलाई। उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान ने भी अपने कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जारी निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया।

News Archives

Latest News