DNN सोलन
राज्य स्तरीय शूलिनी मेला-2018 के लिए कलाकारों से आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 जून 2018 कर दी गई है। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं मेला अधिकारी विवेक चंदेल ने दी।
विवेक चंदेल ने कहा कि राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला 2018 के लिए प्रदेश एवं उत्तर भारत के राज्यों से कलाकारों द्वारा बड़ी सं या में आवेदन भेजे जाने के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित बना रहा है कि राज्य स्तरीय इस मेले में बेहतरीन से बेहतरीन कलाकार अपनी प्रस्तुति दे सकें।
उन्होंने कहा कि कलाकारों के आग्रह पर यह निर्णय लिया गया है कि आवेदन करने के लिए तिथि को 13 जून 2018 तक बढ़ाया जाए।

















