DNN बद्दी
18 सितंबर। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत शिवालिक कॉपरेटिव हाऊसिंग बिल्डिंग सोसाईटी के सहयोग से शिवालिक नगर झाड़माजरी में आयोजित कोविड वैक्सीन शिविर में स्वंयसेवकों ने अहम भूमिका निभाई। भगत सिंह यूथ क्लब के आधा दर्जन सदस्यों ने कोविड डोज लेने के लिए आए लोगों का मोबाईल पर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन किया। युवकों के सहयोग से शिविर में 200 से अधिक लोगों को हैल्थ वर्कर्स द्वारा वैक्सीन की डोज दी गई। शिवालिक कॉपरेटिव हाऊसिंग बिल्डिंग सोसाईटी के अध्यक्ष अच्छर पाल कौशल ने बताया कि सोसाईटी द्वारा शनिवार को चौथा वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 200 से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। शिविर में भगत सिंह यूथ क्लब के आधा दर्जन स्वंयसेवकों ने मोबाईल से ऑनलाईन रजिस्टे्रशन कर अपना सहयोग दिया, जिससे स्वास्थ्य विभाग की टीम को रजिस्ट्रेशन के लिए माथा पच्ची नहीं करनी पड़ी। अच्छर पाल कौशल ने बताया कि आगामी 28 सितंबर को शहीदे आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर शिवालिक कॉपरेटिव हाऊसिंग बिल्डिंग सोसाईटी व भगत सिंह यूथ क्लब के सौजन्य से रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। अच्छर पाल कौशल ने बताया कि शिवालिक कॉपरेटिव हाऊसिंग बिल्डिंग सोसाईटी हाऊसिंग कॉलोनियों में प्रदेश की सबसे बड़ी सोसाईटी है। सोसाईटी द्वारा समय समय पर पौधारोपण, जागरूकता शिविर, कोविड वैक्सीन शिविर व रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों के हित के लिए प्रयास किया जाता है। अध्यापिका रेखा शर्मा ने सोसाईटी व यूथ क्लब के समाज हित में किए प्रयासों की सराहना की और कहा कि अन्य सोसाईटियों को भी लोगों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर शिवालिक कॉपरेटिव हाऊसिंग बिल्डिंग सोसाईटी के अध्यक्ष अच्छर पाल कौशल के साथ सचिव रमेश कत्ना, अध्यापिका रेखा शर्मा, हैल्थ वर्कर प्रवेश कुमारी, मोनिका, संदीप कौर, भगत सिंह यूथ क्लब के स्वंयसेवक अभिषेक, विशाल, चकक्षू, चिराग, अमन, अनू, रीता, राजेश भारद्वाज, धर्मपाल, राजू समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।















