DNN कुल्लू ब्यूरो
19 अक्तूबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा कुल्लू में महिलाओं एवम् बच्चों के लिए महिला एवम् बाल विकास विभाग की योजनाओं के बारे में एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार में सभी वृत पर्यवेक्षकोंत था 315 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं नेवर्चुअल माध्यम से भाग लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी कुल्लू राजकुमारी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विभागीय योजनाओं का लाभ सभी पात्र महिलाओं व बच्चों तक सुगमता से पहुँचाने तक बाल विकास की चार योजनाऐंः बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमन्त्री कन्यादान योजना, मदर टैरेसा असहाय मातृ सम्बल योजना तथा विधवा पुनर्विवाह योजना हेतु आवेद नई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से लोकमित्र केन्द्रों के माध्यम से किये जा सकत हैं। इसके अतिरिक्त प्रधानमन्त्री मातृ वन्दना योजना के अन्तर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों में ही फाॅर्म जमा करवाकर ऑनलाइन लाभ दिया जाता है। आंगनवाड़ी कार्यकता विभागीय योजनाओं को लागू करवाने में एक ग्रामीण स्तर पर अहम भूमिका अदा करती हैं तथा समय-समय पर उन्हें ऐसे कार्यक्रमों द्वारा जागरूक किये जाने के प्रयास विभाग द्वारा किये जाते हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान वेबिनार के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और जनता तक पहुंचने के प्रयास विभाग द्वारा किये जा रहे हैं। वेबिनार में सांख्यिकी सहायक गीता राम तथा पर्यवेक्षक नरेश कौण्डल ने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, नियम व शर्ताें तथा प्रक्रिया का पूर्ण प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को प्रदान किया।















