Dnewsnetwork
मैसर्ज़ हेल्थ बायोटेक लिमिटिड बद्दी प्रोडक्शन हेल्पर के 20 पदों, मैसर्ज़ सेनटिस फार्मा प्रा. लि. बद्दी ऑपरेटरस में एग्जीक्यूटीव व अन्य के 33 पदों व मैसर्ज़ पिनैकल लाइफ सांइस प्रा. लि. बद्दी के 10 पदों पर भर्ती के लिए 09 जुलाई, 2026 को मॉडल कैरियर सेंटर (उप रोज़गार कार्यालय) बद्दी नज़दीक गुरुद्वारा संडोली ज़िला सोलन में कैम्पस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।
जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, बी.ए., बी.एस.सी. मेडिकल, आई.टी.आई. इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर डिप्लोमा, सिविल इंजीनियर, मैकेनिकल, बी.टेक इलेक्ट्रिकल, बी.फार्मा, एम.फार्मा, एम.एस.सी. व आयु 19 से 36 वर्ष से मध्य होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजस्ट्रिेशन प्रोफाईल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों व दस्तावेज़ों सहित मॉडल कैरियर सेंटर (उप रोज़गार कार्यालय) बद्दी, नज़दीक गुरुद्वारा संडोली, ज़िला सोलन में 09 जुलाई, 2026 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू के लिए कोई भी यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 98726-40412 तथा 98169-28706 पर सम्पर्क कर सकते है।













