विश्व कल्याण के लिए SOLAN में शुरु हुआ वृष्टि यज्ञ

Others Solan

DNN सोलन
सोलन के समीप चामत-भड़ेच पंचायत के लोग विश्व कल्याण के लिए दो दिन तक चलने वाले वृष्टि यज्ञ कर रहे हैं। इसका शुभारंभ सोमवार को कलश स्थापन के साथ किया गया। दोनो दिन यहां पर 8 ब्राह्मण मिलकर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जल से रूद्राभिषेक कर रहे हैं। इस यज्ञ में पंचायत के चामत, भड़ेच, नलहोग, नौणी, शशल, नौरा खंडोल, कतयारा, धार सहित सभी गांवों के लोग पूरे तन मन के साथ सहयोग कर रहे हैं। क्षेत्र के लोग मंगलवार को यज्ञ में आहुतियां डालेंगे और विश्व कल्याण की भावना के साथ भगवान से गर्मी व सूखे से त्रस्त लोगों के लिए राहत की कामना करेंगे।
चामत-भड़ेच के लोगों ने भी पूरे समाज के कल्याण के लिए यह वृष्टि यज्ञ शुरु किया है। इसमें दयारशघाट स्थित शिवालय में स्वेच्छा से डा. लेखराम शर्मा, पंडित राहुल शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, लक्ष्मी दत्त शर्मा, पंडित नरेश शर्मा, लीला दत्त शर्मा, सुशील शर्मा व अजय शर्मा महामृत्युंजय जाप कर रहे हैं। इसके साथ ही जल से रूद्राभिषेक भी किया गया। मंगलवार को भी जाप, रूद्राभिषेक किया जाएगा और यज्ञ में आहुतियां डालकर वृष्टि यज्ञ संपन्न होगा। इस यज्ञ में क्षेत्र के सभी लोग भाग लेंगे व यज्ञ का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।

News Archives

Latest News