वाहन गहरी खाई में गिरा 4 लोगों की मौत

Chamba Crime

DNN चम्बा

चम्बा जिले के भरमौर क्षेत्र में ढकोग-तुन्दाह सड़क पर आज वाहन के गहरी खाई में गिरने से इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। चम्बा पुलिस के अनुसार हादसा तरेल्ला के निकट हुआ जब एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लगभग 600 फुट गहरी खाई में गिर गया जिससे इसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन तुन्दा से ठकोग की तरफ आ रहा था। मृतकों की शिनाख्त राजेंद्र कुमार(30), रमेश कुमार(34), संजीव कुमार(30) और सुरिंदर कुमार(34) के रूप में की गई है। गम्भीर रूप से घायल वाहन चालक बिटू (27) को जिला अस्पताल चम्बा में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला चम्बा के भरमौर क्षेत्र में ढकोग-तुन्दाह सड़क के पास कैंपर गाड़ी के खाई में गिरने से चार लोगों की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
हादसे में घायल एक व्यक्ति को चम्बा मेडिकल काॅलेज में भर्ती करवाया गया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को फौरी राहत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए है।

News Archives

Latest News