रोहित ने फिर समाज के ज्वलंत मुद्दे पर किया नया गाना लॉन्च

Entertainment Solan

DNN सोलन

सोलन के युवा गायक रोहित कश्यप ने एक बार फिर समाज के ज्वलंत मुद्दे पर अपना नया गाना लॉन्च किया है। यह गाना शनिवार को सोलन में लॉन्च किया गया।
सोलन के बेरटी गाँव निवासी रोहित कश्यप ने अपने यूट्यूब चैनल पर ये नया पंजाबी वीडियो गीत  “बंदेया“ को रिलीज़ किया। यह गाना माँ बाप के प्रति आजकल के युवा का गलत रवैया उजागर कर रहा है। इस गाने का मकसद समाज मे एक सन्देश देना है की सभी को अपने माँ बाप की सेवा करनी चाहिए व उनका अच्छे से ख्याल रखना चाहिए।

गाना रोहित कश्यप ने लिखा, गाया है इसमे संगीत रोहित कुमार ने दिया  है l इस गीत की वीडियो  जीवेश कश्यप ने तैयार की है। इस गीत मे मुख्य भूमिका में जीवेश कश्यप, एकांत ठाकुर, धीरज चौहान,मोना कश्यप  संगीता ठाकुर, आरती ठाकुर, धीरज भाटिआ, सावित्री कश्यप, गोपाल बंसल ने  निभाई है। इस गीत की शूटिंग सोलन के स्थानीय इलाकों व नाहन के ग्रामीण इलाके मे हुई है l इस से पहले इनका  देशभक्ति गीत “विजयी भव” व ” कैसे समझाऊ ” एक फ़ौजी की लव स्टोरी व नारी सुरक्षा के ऊपर एक सामाजिक सन्देश वाला  गीत “ग़ुलामों  की बस्ती ”  भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। रोहित कश्यप अभी आने वाले समय मे एक बघाटी गीत बनाने की तरफ भी  अग्रसर है।

News Archives

Latest News