रोटरी क्लब सोलन ने मनाया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस

Himachal News Others Solan

DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज)
रोटरी क्लब सोलन ने क्षेत्रीय अस्पताल में सोमवार  को केक काट कर राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया।  क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक  डॉ महेश गुप्ता व् सभी डॉक्टर्स ने  केक काटा और रोटरी सोलन ने सभी अस्पताल के सभी डाक्टरों को इस दिवस की बधाई दी।
रोटरी क्लब के प्रधान मनीष तोमर  ने कहा की डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं और भगवान के इसी अवतार के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए लोग धरती पर डॉक्टर्स डे मनाते हैं।  ओर  आज रोटरी क्लब सोलन ने  डॉक्टर दिवस पर समाज सेवा के क्षेत्र में अहम रोल अदा करने वाले शहर के डॉक्टरों को सम्मानित किया गया जिसमे डॉ कमल अटवाल , डॉ जय शर्मा मेडिकल ,सुपरिडेंट महेश गुप्ता, डॉ किरण डॉ मोनिका, डॉ जितेन  शर्मा,   डॉ पूनम डॉ सुमित  आदि मुख्य रूप से सम्मानित किया।

चिकित्सा अधीक्षक  डॉ महेश गुप्ता ने बताया कि इस समय चिकित्सा ही एक ऐसा व्यवसाय है, जिस पर लोग विश्वास करते हैं। इसे बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी चिकित्सकों पर है। ‘चिकित्सा दिवस’ स्वयं चिकित्सकों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि यह उन्हें अपने चिकित्सकीय प्रशिक्षण को पुनर्जीवित करने का अवसर प्रदान करता है। सारे चिकित्सक जब अपने चिकित्सकीय जीवन की शुरुआत करते हैं तो उनके मन में नैतिकता और जरूरतमंदों की मदद का जज्बा होता है। इसके बाद भी कुछ लोग इस विचार से पथ भ्रमित होकर अनैतिकता की राह पर चल पड़ते हैं। ‘चिकित्सक दिवस’ के दिन डॉक्टरों को यह मौका मिलता है कि वे अपने अंतर्मन में झांके, अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझें और चिकित्सा को पैसा कमाने का पेशा न बनाकर, मानवीय सेवा का पेशा बनाएं तभी हमारा यह ‘चिकित्सा दिवस’ मनाना सही और सार्थक सिद्ध होगा।

News Archives

Latest News