रीजनल सेंटर, खनियारा में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

13 नवम्बर: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, रीजनल सेंटर, (खनियारा) धर्मशाला में कम्प्यूटर साइंस विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रीजनल सेंटर के निदेशक डॉ. धर्म प्रकाश वर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।
डॉ. वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में कम्प्यूटर का विशेष महत्व है और आज प्रत्येक व्यक्ति अपने अधिकतर दैनिक कार्यों को पूर्ण करने के लिए कम्प्यूटर की मदद लेता है। उन्होंने कहा कि कोरोना समय में कम्प्यूटर की उपयोगिता बहुत अधिक हो गई है तथा कम्प्यूटर इंजीनियर इस कार्य में दिन-रात कठिन परिश्रम कर प्रतिदिन नए आयाम जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला के आयोजन से कम्प्यूटर के स्नातकोत्तर छात्रों को अधिकाधिक लाभ होगा।कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन तौर पर ई. नारापुरेडी गंगाधर, ट्रेनर/सॉफ्टवेयर डेवलपर तथा महेश कुमार ऑल्ट कैम्पस प्राइवेट लिमिटेड धर्मशाला ने कार्यशाला में शिरकत की। ई. नारापुरेडी गंगाधर ने विद्यार्थियों को वेब डेवलपमेंट के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया। उन्होंने इस दो दिवसीय कार्यशाला में विद्यार्थियों को Full Stack Development के अन्तर्गत JAVA Script, Fire Base, HTML and CSS, GIT and GIT Hub and Making web site live using Vereelकी तकनीकी जानकारी दी। इस कार्यशाला के संयोजक सहायक प्रोफेसर राहित कुमार ने सभी कम्प्यूटर इंजीनियर का आभार व्यक्त किया। इस कार्यशाला में सहायक प्रोफेसर धीरज सौंखला, सहायक प्रोफेसर अदिति बधन, सहायक प्रोफेसर शिखा, जन सम्पर्क अधिकारी डॉ. रणवीर वर्मा भी उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News